**
बदायूं 27 /5/ 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कैंप कार्यालय प्राइवेट बस स्टैंड पर जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा का आयोजन किया गया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह भी उपस्थित रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ था तो हमारे देश में एक सुई तक नहीं बनती थी परंतु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने भारत को आधुनिक भारत बनाया और विषम परिस्थितियों में 1962 के चीन से हुए युद्ध में भी भारत ने विजय प्राप्त की।
कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में इतने उद्योग स्थापित किये कि स्वतंत्रता के बाद देश को मजबूत आर्थिक देश माना जाने लगा और उन्होंने विश्व के पटल पर भी भारत का नाम बड़ा किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

