बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम सिरासोल सीताराम पट्टी निवासी सूरज शाक्य मजदूरी करके अपने गांव वापस आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक राम सेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
सूरजपाल की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

