तुम हमसफर हो तो कोई डर नहीं ।
जिंदगी की हर मुश्किल आसान है।
तुम साथ हो तो चैन से मैं जीता हूं ।
जीवन का हर दिन रविवार है।
हर सोच तुमसे है हर बात भी तुम्हीं ।
जिंदगी में हर पल बिखरी मुस्कान है।
जिंदगी की हर मुश्किल आसान है ।
तुमसे मिलकर लगा जन्मों का नाता है।
जान से भी प्यारे हो साथ तेरा भाता है।
तुमसे ही तो जीवन के सारे अरमान है।
जिंदगी की हर मुश्किल आसान है ।
तुम हमसफर हो तो कोई डर नहीं।
जिंदगी की हर मुश्किल आसान है।
प्रियंका विवेक सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

