8:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कल चमन था…. आज सेहरा हुआ, देखते ही देखते ये क्या हुआ- राख के ढेर में तब्दील हुई मेंथा फैक्ट्री।

उझानी बदांयू 23 मई। कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्ट्री जो कल तक कर्मचारियों की आवाजाही से गुलजार थी। बुधवार को आई आंधी के एक झोंके से लगी आग से राख के ढेर में तब्दील हो गई।
नगर के स्टेशन रोड निवासी ब्रजेन्द्र गोयल, उनके पुत्र मनोज गोयल नितीश गोयल की मेहनत लगन से करोड़ों की भारत मिंट एलायड प्रा लिमिटेड कंपनी में लगी आग सब-कुछ तबाह कर गई। जिधर देखो तबाही का मंजर नजर आता है।
नगर ही नहीं बदांयू जिले के सेकडो परिवारों की रोजी-रोटी इसी फैक्ट्री से चलती थी। फैक्ट्री में किसी समय हजारों मजदूर काम करते थे। बताते हैं कि जिले से मेंथा की खेती कम होने से काम कम हो गया।
फिर भी इस समय फैक्ट्री में 400 के करीब कर्मचारी व मजदूर काम करते हैं। किसी ने सोचा था कि एक हवा का झोंका इस तरह तबाही लेकर आएगा। कि जिस ओर नजर घुमाओ सिर्फ़ राख के ढेर ही नजर आते हैं हर ओर तवाही।

बहरहाल इस वक्त मेंथा फैक्ट्री की आग बुझने के बाद वक्त फिल्म का गाना सटीक बैठता है कि ,कल चमन था आज एक सेहरा हुआ – देखते ही देखते ये क्या हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.