1:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मैंथा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से अब भी उठ रहा धुंआ, हटाया जा रहा मलवा परिजन मुनेन्द्र की तलाश में जुटे

उझानी बदांयू 23 मई।
उझानी क्षेत्र के बदायूं दिल्ली हाइवे पर गांव कुढा नरसिंहपुर स्थित मनोज गोयल की भारत मिंट एलायड फैक्ट्री में बुधवार की रात 9 बजे आंधी के बाद लगी आग अब पूरी तरह शांत हो गई है। मुनेन्द्र के परिजन भी मलबे में मुनेन्द्र के शव को तलाश करने में जुटे हुए हैं। ज्ञात रहे कि बुधवार से लगी आग को काबू करने में फायर कर्मचारियों को 40 घंटे लगे।
शुक्रवार की शाम बामुश्किल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक 100 करोड का सामान जलकर खाक हो गई। वहीं आज थाना मुजरिया क्षेत्र के बिचौला टप्पा जामनी गांव का रहने वाला मुनेन्द्र आग लगने के बाद से लापता है। ऐसा परिवार वालों का कहना है। फिलहाल परिवार के लोग मैंथा फैक्ट्री पहुंचे जहां वह मलवा हटवाकर मुनेंद्र को तलाश करा रहे हैं। आज शुक्रवार 48 घंटे बाद भी मैंथा ऑयल फैक्ट्री की राख से धुंआ उठ रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.