राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
दिनांक – 22 मई 2025 राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के उद्घाटन समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्र राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा एवं विधायक (सदर) एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. (डा.) अरुण कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदाताओं को इस पुण्य कार्य हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि—
“ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ हमारे संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब हम रक्त के विभिन्न अवयव—जैसे RBC, प्लाज्मा एवं प्लेटलेट्स—को पृथक कर मरीजों की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप उपचार प्रदान कर सकेंगे। यह सुविधा जीवन रक्षक साबित होगी, विशेषकर गम्भीर रोगियों, सर्जरी, कैंसर व डेंगू के मरीजों के लिए। मैं सभी युवा चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें और इस महाभियान से जुड़ें।”
ब्लड सेपरेशन यूनिट एक विशेष मशीन है, जिसमें रक्त को घुमाकर उसकी परतें अलग की जाती हैं। इससे अब मरीजों को आवश्यकता अनुसार विशिष्ट ब्लड कंपोनेंट प्रदान करना संभव हो गया है, जिससे उपचार की गुणवत्ता और सफलता दर में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर श्री लवकुश प्रसाद ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन को स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
प्राचार्य एवं पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं रक्तदान कार्ड वितरित किए गए।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पैथोलॉजी विभाग से डॉ. सुचेता यादव, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. श्वेता कनौजिया, डॉ. ममता कनौजिया, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. ओशिन, डॉ. अनुभव एवं डॉ. मयंक का विशेष योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में डॉ. मुक्त्याज हुसैन,डॉ सीमा शरन, डॉ. अमृता बाजपेयी, डॉ. कोमल लोहचब, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन श्री रजनीश कुमार पटेल, श्री संतोष कुमार, मो. नौमान, श्री प्रमोद एवं नर्सिंग स्टाफ कलपा यादव, चमन आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

