4:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है समर कैंप

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं में दिनांक 21 मई से चल रहा है समर कैंप जिसमें सभी विद्यार्थियों को योग एवं नैतिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी सिखाए जा रहे हैं यही नहीं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने बताया कि विद्यार्थियों को योग, शारीरिक शिक्षा, संक्रामक रोगों से बचाव संबंधी जानकारियां विशेषज्ञो द्वारा प्रदान कराई जा रही है।
विद्यार्थी चैस, कैरम, खो-खो, सपोलिया आदि गेम खेलकर अपना शारीरिक विकास कर रहे हैं। जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री विजय कुमार गौतम ने बताया की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। श्री गौतम ने मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के उपाय तथा उनके निदान भी विद्यार्थियों को बताएं।
प्रवक्ता रसायन विज्ञान श्री कौशल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के बीच चैस प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई और बताया कि यह खेल धैर्य एवं कौशल पर आधारित है। इसके खेलने से सही समय पर सही निर्णय लेने का अभ्यास होता है।
इस दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों में भी उत्साह देखा गया। यह जानकारी गणित प्रवक्ता एवं श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने देते हुए बताया कि हमारा कॉलेज विद्यार्थियों के हित में समस्त कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस कॉलेज में छात्र हित सर्वोपरि है।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस