1:51 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तूफान- आंधी, बारिश से भारी तबाही, बिजली गुल

उझानी बदांयू 21 मई। उझानी में आंधी, तूफान, बारिश से कई जगह पेड़ और होर्डिंग टूटने की सूचना है। बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। बुधवार रात 9 बजे अचानक आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के साथ बारिश ने जनजीवन अस्त व्यवस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया व पूरे नगर की बिजली गुल हो गई।

उझानी में दिनभर भयंकर गर्मी, उमस और लू ने परेशान कर दिया। लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्मी के कारण सांस लेने में भी कुछ लोगों को परेशानी हुई। वहीं रात को मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।

कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है। बिजली के तार टूटे तो विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई। सैकड़ों गांवों में अंधेरा हो गया। वहीं आंधी चलने से आम की फसल के साथ अन्य फसलें भी जमीन पर बिछ गई। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। होर्डिग्स, बैनर उड़ गए और कई जगह पर पेड़ और पोल भी गिरने की खबरें आ रही है। बरेली मथुरा हाईवे पर ऐसा हाल हो गया, कि दोपहिया वाहन चालक बचने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढतें दिखाई दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.