11:45 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को

हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को आयोजित होगा। समारोह का आयोजन विभिन्न पत्रकार संगठन संयुक्त रूप से कर रहे हैँ। कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही भारतीय सेना के शौर्य पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे महानुभावों एवं संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में देश की सबसे बड़ी टीवी मीडिया न्यूज़ एजेंसी ANI की सीनियर एडिटर एवं उत्तरप्रदेश की प्रभारी कामना हजेला भी मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ से पधारेंगी। समस्त पत्रकार संगठनों ने सभी पत्रकारों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस