उझानी बदायूँ 17 मई। बदांयू के मीरा सराय निवासी दूरभान पुत्र जगदीश सिंह आज रात्रि लगभग 08 बजे करीब अपने परिजनों के साथ स्विफ्ट कार द्वारा बुलंदशहर से अपने चचेरे भाई की शादी में से आ रहे थे जैसे ही वह उझानी के विधुत उपकेंद्र के निकट पहुंचे तो उनके 05 वर्षीय पुत्र अमन ने दूरभान से कार में बदबू आने की बात कही दूरभान ने गाड़ी से उतरकर देखा तो उन्हें कुछ महसूस ना हुआ दो कदम आगे चलते उनकी पत्नी कुमकुम ने भी यही बात दोहराई तो दूरभान ने गाड़ी साईड में लगाकर गाड़ी में बैठी मां लक्ष्मी देवी,पत्नी कुमकुम, पुत्री पलक व पुत्र अमन को गाड़ी से बाहर निकाल दिया तथा डिक्की खोलकर उसमें रखा सामान भी बाहर निकाल लिया। जैसे ही सामान डिक्की से निकालकर अलग हुए वैसे ही गाड़ी में आग लग गई जिससे गाडी पूर्ण रूप से खाक हो गई ।
राहीगरों की सूचना पर पहुचीं कोतवाली पुलिस व डायल 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन गाड़ी में लगी विकराल आग के आगे एक ना चली। कार में हो रहे धमाके के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बीच सडक आग लगने पर दुकानदारों ने शटर गिराने शुरू कर दिऐ व अफ़रा-तफ़री का माहौल नजर आया। नगर के अयोध्या गंज निवासी युगांशु दत्त शर्मा व कॉस्टबल मोहित ने हिम्मत कर सिलेंडर व पानी से आग पर काबू पाने में कुछ हद तक सफलता पा ली। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।—————–******
नगर में नहीं है कोई आग बुझाने का इंतजाम **-**
उझानी नगर से देहात क्षेत्र के सेकडों गांव लगे हैं कछला तक का ऐरिया उझानी से लगा हुआ है। मगर फायर ब्रिगेड सब स्टेशन नहीं बना। अगर कोई अग्नि काण्ड या हादसा हो जाता है तो बदायूँ से फोन करके फायरबिग्रेड की गाडी बुलानी पड़ती है। जब तक पानी की गाड़ी आती है तब-तब सब-कुछ स्वाहा हो चुका होता है। घटना स्थल पर मौजूद नागरिक दबी जुबान से कह रहे थे अगर फायर सबस्टेशन बन जाए तो ऐसे हादसों पर कुछ हद तक कामयाबी मिल सकती है।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com