6:43 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

‘उजियारा प्रभु करते रहना – प्रियंका सिंह

जीवन पथ पर बहुत अंधेरा ,
उजियारा प्रभु करते रहना ।
मैं नन्हा सा बालक नादान,
हाथ पकड़ चलते रहना।
कभी थकूं ना मैं चलने से,
राहें चाहे जितनी कठिन हो ।
मेरा हौसला तुम बन जाना,
हिम्मत मुझ में भरते रहना ।
लाख कमाया धन और शोहरत,
सब कंकड़ पत्थर जैसे लगते ।
छोड़ यहां से जब जाना ही है,
माया को विलग करते रहना ।
जीवन पथ पर बहुत अंधेरा,
उजियारा प्रभु करते रहना ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.