9:00 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हाईवे पर कूड़ा जलाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर मार्ग पर सड़क किनारे नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा कूड़ा कचरा डाला जा रहा है और फिर उसे इकट्ठा करके आग लगा दी जाती है। आग जलने से सड़क के दोनों और खड़े पेड़ों को भी काफी नुकसान हो रहा है। साथ उससे उठने वाले धुंए से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इससे गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस