इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड, बदायूँ के तत्वाधान में मोमबत्ती जलाकर अम्बेडकर पार्क में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। यह कार्यक्रम बोर्ड के चेयरमैन मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों कों सम्बोधित करते हुए कहा पहलगाम में आतंकवादी हमले में 28 बेकूसूर लोगों की जाने चली गई हम इस हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं और मारे गए लोगों के परिवारों के साथ अपने गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं की जल्द से जल्द हमले का पर्दाफाश किया जाये और दोषियों कों कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
इस मौके पर सब लोगों ने मोमबत्ती जलाकर हमले में मारे गए लोगों के प्रति सयुक्त रूप से संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए.।
इस मौक़े पर आशीष यादव ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूँ, इबाद उर रेहमान ज़िला अध्यक्ष आई आई बी बदायूं, साहिबे आलम,डॉ सतीश एडवोकेट,डॉ इत्तेहाद , अशोक यादव ज़िला पंचायत सदस्य,वीरेंद्र जाटव ज़िला अध्यक्ष यूथ, अनिल गोस्वामी, शशांक यादव , अब्दुससुबूर प्रधानाचार्य इस्लामिया,



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com