11:18 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

हां ये सच है – Gunjan Agrawal

Gunjan Agrawal

हां ये सच है कि मैं डरती हूं..
डरती हूं उन तमाम रिश्तों को खो देने से,
जिनके इर्दगिर्द मैंने अपनी एक,
खूबसूरत दुनियां बना रखी है ,
कुछ हसीन ख्वाब बुन रखे हैं,
चंद खूबसूरत भ्रम पाल रखे हैं,
हां मैं डरती हूं रिश्ते खो देने से,
तुम्हें खोने से…!!!!!

गुंजन शिशिर

विज्ञापन एक्सप्रेस