जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योजनाओं की जानकारी देने व योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने के लिए यह मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थी परक व जनकल्याणकारी कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं से गंगा एक्सप्रेस-वे करीब 98 किलोमीटर होकर गुजरेगा। इसमें तीन इंटरसेक्शन भी होंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

