1:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने छोटे सरकार पर की चादर पोशी।

देश में अमन और शांति की पेश की मिसाल।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के माननीय सांसद आदित्य यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हज़रत बदरुद्दीन मुंहेताब सुल्तान उल आरफीन शाह विलायत छोटे सरकार के 756 वें उर्स ए मुबारक मौके पर दरगाह पहुंच कर गुल पोशी व चादर पोशी की। चादर पोशी के बाद माननीय सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने देश में अमन और शांति कायम रहे के लिए दुआ की।

इस मुबारक मौके पर सभासदगण अनवर खां, नवेद, अबरार, वाहिद अली, मुशाहिद अली, निहाल पीर जी, मुशाहिद पीर जी, गुलफाम पीर जी, अली पीर जी, इनाम पीर जी, फरहत अली, अफसर अली खां, बब्लू, कौसर अली, छोटू, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, सलमान एडवोकेट, डॉ आशू, राशिद गाज़ी, शशांक आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस