*******- उझानी बदांयू 15 मार्च। नगर के मोहल्ला नारायणगंज निवासी शिवम् सिंह लोधी ने मोहल्ले के ही नितिन श्रीवास्तव पर एक व्यक्ति को अपनी गारंटी पर दस हजार रुपए दिलाने के बाद , वापस मिलने पर खुद ही रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि रूपए वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट की व ईंट से हमला कर दिया। जिसमें उसे चोट आई है। पुलिस ने नितिन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

