11:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

इधर बढ़ रही लोगों में डायबिटीज-उधर कीमतों के साथ बढ़ी मिठाई की खपत

, । ***** बदांयू 15 मार्च।
शहर सहित जिले में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाई खाना पसंद करने लगे हैं। इस होली पर ही करीब 2 करोड़ के मिठाई कारोबार का अनुमान है। मिठाई का बाजार 10-15 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

बदांयू शहर में मिठाई का कारोबार साल दर साल बढ़ता जा रहा है। हर साल 10 से 15 प्रतिशत की दर से मिठाई की खपत बढ़ रही है। इस होली पर दो लाख किलो से ज्यादा की अलग-अलग प्रकार की गुझिया, मिठाइयां बिकने का अनुमान है। वहीं, शहर में प्रति वर्ष डायबिटीज और मोटापे का शिकार लोगों की संख्या भी आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। ये वे रोगी हैं जो अस्पतालों और विशेषज्ञों की क्लीनिक में पंजीकृत हुए हैं।

शहर सहित जिले के अन्य कस्बों में एक हजार से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। महंगी मिठाई और गुझिया की मांग बढ़ती जा रही है। बेकरी कारोबारी भी मिठाई और गुझिया बनाने लगे हैं। कारोबारियों ने बताया कि खोया की मिठाई के बजाय लोग मेवा की बनी मिठाई की ओर रुख कर चुके हैं। बाजार में केसर चंद्रकला, फाल्गुनी केसर, मेवा पोटली, केसरिया, चॉकलेट, काजू, पिस्ता फाल्गुनी गुझिया आई है। इसकी कीमत 600 रुपये लेकर 1600 रुपये किलो तक है। मांग बढ़ने से हर साल इन मिठाइयों के दाम 30-50 रुपये प्रति किलो बढ़ जाते हैं।
——******

शहर में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाई खाना पसंद करने लगे हैं। इस होली पर ही जिले में करीब दो करोड़ के मिठाई कारोबार का अनुमान है। मिठाई का बाजार 15-20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। – रामकुमार, मिठाई बिक्रेता।——————————–
पहले पर्व पर लोग घरों पर ही गुझिया, नमकीन बनाते थे। अब ये चलन कम होता जा रहा है। लोग सात दिन तक चलने वाले पर्व पर तरह-तरह की मिठाई और गुझिया खरीदने लगे हैं। इससे बाजार बढ़ता जा रहा है। मिठाई कारोबारी भी गुणवत्ता वाली मिठाई बेचते हैं। श्याम वार्ष्णेय, श्याम मोहन स्वीट्स उझानी

विज्ञापन एक्सप्रेस