11:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जिला अस्पताल में सुरक्षागार्डों ने तीमारदारों को घेरकर पीटा, इधर मरीज की मौत

।*******/ बदांयू 14 मार्च। जिला अस्पताल बीती रात कुश्ती के मैदान में तब्दील हो गया। एक गंभीर मरीज को रैफर करने पर बाहरी एंबुलेंस के चालक से सुरक्षा गार्डों के विवाद में लाठी डंडे चलने लगे। घायल मरीज को लेजाने को लेकर सुरक्षा गार्डों ने परिजनों को भी नहीं बक्शा मारपीट में देर होने से मरीज की जान चली गई। बताते हैं कि चार सुरक्षाकर्मी शराब के नशे में चूर थे। सिविल लाइंस थाने के गांव आमगांव के रिटायर्ड फोजी चितरंजन सिंह को रास्ते में एक वाहन ने रोंद दिया गंभीर हालत में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आऐ जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया बाहर से एंबुलेंस लेकर आऐ चालक की किसी बात पर सुरक्षाकर्मी से तू-तू-मैं-मैं है गई फिर क्या मारपीट होने लगी। परिजनों के मरीज बाहर लेकर जाने की कहने पर चार सुरक्षाकर्मी उनसे भी भिड गये, व मारपीट होने लगी उधर घायल चितरंजन तड़पते रहे। काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत होने पर घायल को बरेली लेकर गये मगर रास्ते में चितरंजन ने दम तोड दिया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस के पेट्रोल का पाइप तोड दिया था। सूचना पर भाजपा विधायक महेश गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता भी पहुंच गये। बताते हैं कि मृतक सदर विधायक के करीबी हैं। फिलहाल परिजनों ने चारों सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की तैयारी कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस