10:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य जी के निर्देशानुसार सर्वप्रथम तो बच्चों ने परीक्षा दी।तत्पश्चात गुलाल से आपस में होली खेली। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य के.के. वर्मा जी क़े द्वारा बच्चों को कुछ बातों से अवगत कराया गया कि होली हमें गुलाल से ही खेलनी चाहिए और पक्के रंग एवं पानी से बचना चाहिए तथा होली प्रेम एवं सद्भावना का त्योहार है इसे प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए।तत्पश्चात अध्यापकों ने भी आपस में बड़े प्रेम के साथ एक दूसरे को होली का रंग लगाया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए होली का संदेश दिया कि ऐसे ही हम सभी में प्रेम और सौहार्द बना रहे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान, डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस