10:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में होली महोत्सव का भव्य आयोजन

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में होली के पावन पर्व को हर्षौल्लास मनाया गया। दिन की शुरुआत एक विशेष सभा के साथ हुई। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। परिसर रंगों के कैनवास में बदल गया और विद्यार्थियों  के चेहरे गुलाल और प्रसन्नता से भरे हुए दिखे एवम् स्कूल के मैदान में हँसी और सौहार्द की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर  विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने सभी को सुरक्षित होली खेलने के बारे में सभी को जागरूक किया और कहा कि इससे हमें सीख मिलती है कि हम अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर जीवनभर सदाचारी बनें और वास्तविक होली का क्या अर्थ है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हम एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इसे प्यार से मनाते हैं। उसी प्रकार गुरु की सहायता से ध्यान व अभ्यास द्वारा ज्ञान की सच्ची होली अपने अंदर खेले। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को होली का महत्त्व बताते हुए होली की शुभकामनाएं दी। हवा में अभी भी हंसी और खुशी की गूंज के साथ, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में होली उत्सव संपन्न हुआ, जो यादगार पलों और एकता की भावना को पीछे छोड़ गया जो स्कूल समुदाय के भीतर गूंजता रहेगा। इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी. के. शर्मा , जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  पूनम चौहान, केशव शर्मा , रूबी मौर्य, यशी गुप्ता, विशेष चौहान, साक्षी गुप्ता, रूमा सक्सेना, अंशु वार्ष्णेय,  ट्विंकल जैन, वंशिका माहेश्वरी, अंजली सिंह, साक्षी, राधिका माहेश्वरी, रवीना ( पी. टी. आई.), अमन सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, नाहिद सैफी,  पूनम पाल, आयुष कुमार सिंह, शिफा सैफी, रागिनी मिश्रा, रंजना सिंह,  रोमा आर्य, शिवानी सिंह,  संजय सिंह, आकांक्षा गौतम, निशा सलमानी, श्रुतिकीर्ति,  रचना देवल, अफ़्शीन,  आर. डी. शर्मा और  अनामिका सिंह उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस