5:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला के वार्ड एक में टंकी से निकलता है बदबूदार पानी, शिकायत

।*******//कछला बदायूं 12 मार्च।
केंद्र सरकार द्वारा हर घर नल योजना का कछला नगर पंचायत में मखौल उड़ाया जा रहा है। घर-घर पानी पहुंचाने को लेकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान में पीने के पानी को लेकर कछला नगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी सत्यम् ने शिकायत की कि टंकी से बदबूदार पानी निकलता है, जिसे पीना मुश्किल है। ग्रामीण क्षैत्र मे भी घर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी मे ठेकेदार की बडी लापरवाही सामने आ रही है,बदबूदार पानी टंकी से निकलता है , शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ हे। कई घरों में टंकी की टोंटी नही लगवाई गई जिसकी शिकायत आज लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश चन्द्र लोनिया चौहान से की है कि पीने को साफ स्वच्छ पानी उपलब्ध कराऐ।
————-***

कछला से देवेन्द्र कुमार कश्यप।

विज्ञापन एक्सप्रेस