9:37 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगाघाट से फोटोग्राफर के दो कैमरे चोरी

।**-*** कछला बदायूं 12 मार्च।
कछला गंगा घाट से एक फोटोग्राफर के पचास हजार कीमत के दो कैमरे चोरी हो गये। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर चोरी की तहरीर दी है । कछला नगर पंचायत के बार्ड नंबर दस निवासी मुकेश कश्यप पुत्र राम जी लाल ने कछला पुलिस चौकी पर दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कछला घाट पर गंगा स्नान करने आने बालो श्रद्धालुओं के फोटो खींचता है वह सोमवार को रोजाना की भांति अपना काम करके अपने दो कैमरों को एक बैग में रखकर लघुशंका करने चला गया। जब वह वापस आया तो उसके बैग से दोनों कैमरे जिनकी कीमत पचास हजार रूपये के लगभग है गायव थे । पीड़ित का कहना है कि उसने अपना बैग गंगाघाट की एक दुकान पर रखा था और उस समय घाट पर श्रद्धालुओं की भीड भी नहीं थी। मामले की तहरीर देते हुये पीड़ित ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है इससे पहले कुछ दिनों पूर्व ही कछला मुख्य चौराहे से एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये की चोरी हो चुकी है परन्तु चौकी पुलिस कोई सुराग लगाने में फेल साबित हुई है। कछला गंगाघाट पर लगातार चोरी घटना होती रहती है

कछला से देवेन्द्र कुमार कश्यप रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस