9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ0बृजेश कुमार सिंह द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया।*

आज दिनाँक 11.03.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रमजान के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों, संवेदनशील स्थानों, सर्राफा बाजार एवं शहर के मुख्य चौराहों / मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए होली शोभायात्रा के आयोजकों से वार्ता कर शोभायात्रा मार्ग व होलिका दहन के महत्तवपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। आमजनमानस से सुरक्षा के दृष्टिगत संवाद किया गया तथा सभी पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रुप से लगातार फुट पैट्रोलिंग करने एवं पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। शहर में जाम की स्थिति न होने पाए इसके लिए प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बल की डियूटी के साथ थाना पुलिस को भी सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाइन एवं महिला थाना व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस