4:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

होली खेलते समय रखें ध्यान, जिले में कम है त्वचा के डॉक्टर

।*********/ बदांयू 11 मार्च।
होली खेलते समय अपनी त्वचा का भी ध्यान रखें। होली में प्रयोग होने वाले खतरनाक रंग कहीं आपके चेहरे की त्वचा को बदरंग न बना दें जिले में त्वचा रोग विशेषज्ञ की बहुत ही कम तैनाती है जो आपको उचित उपचार दे सके। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। वर्तमान में कई ऐसे खतरनाक रंग भी हैं जो आपके चेहरे को बदरंग कर सकते हैं। ऐसे में होली खेलते समय अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो यहां पिछले तीन साल से त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिले के प्राइवेट अस्पतालों में भी त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण यहां के मरीजों को बाहर उपचार के लिए जाना पड़ता हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस