11:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर बदायूं में चिकित्सकों के अवकाश निरस्त, 24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस

।******** बदांयू 11 मार्च। होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों को पूरी तरह से क्रियाशील किया गया है। विभाग ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दी हैं। चिह्नित किए गए दुर्घटना बाहुल्य प्वाइंटों पर कर्मचारियों के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी।

सभी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहेंगे। सभी एंबुलेंस भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। जिला मुख्यालय पर भी टीम तैनात की है। इसके लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीमें बनाते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। एक टीम में एक डॉक्टर और तीन कर्मचारी रहेंगे। ये टीमें सुबह 8 से रात आठ बजे तक और दूसरी टीम रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी।
———**————————-
होली को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश जारी किया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई है। नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी गई है। – डाॅ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

विज्ञापन एक्सप्रेस