9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 03 आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

अलापुर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 03 आरोपीगण को अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अमित किशोर श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर एवं के0 के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अलापुर धनंजय सिहं के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना अलापुर द्वारा आज दिनांक 10.03.2025 को अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 91/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तगण 1. हरवीर पुत्र मेहरवान नि0 ग्राम अभियासा बगिया थाना अलापुर बदायूँ 2. राजपाल पुत्र डोरीलाल ग्राम सिरसा थाना सिविल लाईन्स जनपद बदायूँ को ककराला तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्वरित टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर दोनो अभि0गण को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया तथा 3- अभियुक्ता शिखा उर्फ दुर्गा पत्नी स्व0 रामवीर नि0 ग्राम चितौरा थाना अलापुर जनपद बदायूँ को उसके घर ग्राम चितौरा धनोरा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. हरवीर पुत्र मेहरवान नि0 ग्राम अभियासा बगिया थाना अलापुर बदायूँ
2. राजपाल पुत्र डोरीलाल ग्राम सिरसा थाना सिविल लाईन्स जनपद बदायूँ
2. अभियुक्ता शिखा उर्फ दुर्गा पत्नी स्व0 रामवीर नि0 ग्राम चितौरा थाना अलापुर जनपद बदायूँ

आपराधिक इतिहास अभि0 हरवीर पुत्र मेहरवान –
1. मु0अ0सं0 91/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना अलापुर बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभि0 राजपाल पुत्र डोरीलाल –
1. मु0अ0सं0 91/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना अलापुर बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्ता शिखा उर्फ दुर्गा पत्नी स्व0 रामवीर –
1. मु0अ0सं0 91/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना अलापुर बदायूँ

विवरण पूछताछः -अभियुक्त हरवीर द्वारा बताया गया कि मेरे रामवीर की पत्नी शिखा से अवैध संबंध हो गये थे । मुझसे पहले राजपाल पुत्र डोरीलाल नि0 ग्राम सिरसा थाना सि0ला बदायूँ से भी थे । हम दोनो के अवैध संबंधो की जानकारी शिखा उर्फ दुर्गा के पति रामवीर को हो गयी थी तो शिखा उर्फ दुर्गा ने मुझसे व राजपाल से दिनांक 04.03.2025 को हम दोनो को अलापुर भट्टे पर बुलाया था जहाँ हमने व रामवीर ने मिलकर शराब पी । रामवीर के बाहर चले जाने के बाद शिखा उर्फ दुर्गा ने कहा कि मेरे पति को रास्ते से हटाओ यह हमारे बीच मे रोडा बन रहा है मै इसे शादी से ही पसन्द नही करती हूँ मुझे यह और इनके घरवाले गुलाम बनाकर रखते है । मै तंग आ गयी हूँ तुम रामवीर को किसी भी तरीके से मरवा दो और उसके बाद मै हरवीर से शादी कर लूँगी । इसके पश्चात हम तीनो ने भट्टे पर ही बैठकर रामवीर को मारने की योजना बनाई थी । इसके बाद शिखा ने कहा कि हमारे गांव मे लहटा कट रहा है मौका सही है वही आजा तो मै अपनी मो0सा0 से खेत पर ही पहुँचा और मै भी शिखा उर्फ दुर्गा के साथ लहटा कटवाने लगा और हमने वही लहटा कटवाते समय योजना अनुसार हत्या करने की बाते की । लहटा कटवाने के बाद मै अपने घर आ गया था कि समय करीब 05.00 बजे शाम को दुर्गा ने मुझे पुनः फोन किया कि तुम मुझे लेने आ जाओ तो मै अपनी मो0सा0 लेकर ग्राम चितौरा धनौरा आ रहा था कि रास्ते मे रामवीर साइकिल से व बच्चे व दुर्गा पैदल पैदल आ रहे थे । मैने दुर्गा व उसके बेटे सुमित को मो0सा0 पर बैठा लिया और उन्हे अलापुर छोड दिया थोडी देर बाद अन्य तीनो बच्चो किसी की मो0सा0 पर बैठकर अलापुर आ गये और रामवीर भी पीछे पीछे साइकिल से आ गया । योजना के मुताबिक रामवीर को शराब का बहाना व बाजार मे सामान खरीदने को लेकर अपने पास रोक लिया । इसके बाद हमने ग्राम कंचनपुर मे जाकर कच्ची दारु व अलापुर ठेके से देशी दारु खरीदी और पीने के लिए सीकू पंडित के भट्टे के पास बैठ गये तथा रामवीर को बहुत अधिक नशा हो गया था तो उसने नशे मे मुझसे कहा कि मुझे जानकारी है कि तेरे व राजपाल के मेरी पत्नी दुर्गा के साथ अवैध संबंध है मै तुम दोनो को जेल भिजवाऊँगा इसी बात को लेकर मेरी व उसकी बहस हो गयी और उसने मेरे एक लात मार दी तो मैने भी उसके लात मार दी । लात मारने से वह रास्ते से नीचे गेहूँ के खेत मे गिर गया फिर मैने उसी के गमछे से उसके गले मे सरकफूँद गाँठ लगाकर खीच दिया और तब तक खीचे रहा जब तक उसकी मृत्यु न हो गयी । जब मुझे लगा कि उसकी मृत्यु हो गयी तो मै अपनी मो0सा0 लेकर अपने घर पर भाग आया ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धनंजय सिंह थाना अलापुर जनपद बदायूँ
2. निरीक्षक अपराध श्री गुरूदेव सिंह थाना अलापुर जनपद बदायूँ
3. का0 1140 सत्यवीर सिंह
4. का0 130 शंहशाह खान
5. का0 1433 राजेन्द्र
6. का0 2037 वीरसैन
7. म0का0 819 नीलम

विज्ञापन एक्सप्रेस