इस्लामनगर : कस्बे में रंग भरी एकादशी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राधा-कृष्ण शोभायात्रा डीजे पर बरसाने की धार्मिक धुनों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मैन बाजार वृह्मदेव मंदिर से हुआ। अतिथि दयावती मिश्रा का कान्ता कुमारी ने शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया। उसके उपरांत संयुक्त रूप से राधा-कृष्ण की झांकी की आरती उतारी गई। पूरे बर्ष प्रभात फेरी निकालने वाले श्रद्धालु गुणगान कर रहे थे। धार्मिक मधुर गीत भजन से श्रद्धालु झूम उठे।शोभायात्रा में गुलाल की होली खेलते हुए नगर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने श्री कृष्ण भक्ति में झूमते हुए, एक दूसरे पर गुलाब, पुष्पों के लिए डालते हुए खुशबूदार गुलाल लगाते हुए चल रहे थे




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

