11:44 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने कराया भंडारा, प्रसाद को उमडे लोग

भक्तों ने कराया भंडारा, प्रसाद को उमडे लोग

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित सागर मार्केट के संचालक तेजेंद्र सागर ने महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यहां एक भंडारा आयोजित किया गया। यहां सबसे पहले भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। तक जाकर भंडार के प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पंहच कर लोगों ने भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में तेजेंद्र सागर, शेखर सागर, सोमेंद्र सिंह, राजीव कुमार, मदनलाल, शशि सागर, निखिल कुमार, गिरवर सिंह, चिम्मन लाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.