5:01 am Monday , 16 June 2025
BREAKING NEWS

प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण

प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण

मां खेडे़ वाली माता रानी मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली माता रानी मंदिर पर भगवान राम दरबार और श्याम खाटू की देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव में गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और युवाओं ने मधुर धार्मिक धुनों पर झूमते हुए अबीर, गुलाल उड़ाया। भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। कल 26 फरवरी को देव प्रतिमाओं का भ्रमण के बाद विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बाहर से विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन कर विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान कराए। शोभायात्रा में सबसे आगे देव प्रतिमाओं को रखा गया। उसके पीछे मधुर धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड चल रहा था। उसके पीछे सिर पर कलश रखे महिलाएं चल रही थी। शोभायात्रा में युवाओं की टोली भी धार्मिक धुनों पर नृत्य करती और अबीर, गुलाल की वर्षा करती चल रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर देव प्रतिमाओं की आरती उतारी। शोभायात्रा में सत्यप्रकाश गुप्ता, विकास माहेश्वरी, राम माहेश्वरी, ग्राम प्रधान सोनी सिंह, संजीव कठेरिया, अतुल पाराशरी, अनुराग माहेश्वरी, नीति माहेश्वरी, अल्का, संध्या, मिथलेश कुमारी, हर्षलता माहेश्वरी, प्रांजल, सक्षम, अखिल कुमार समेत सभी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!