4:11 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही

विषय- *थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रतेनगला तिराहे पर रोडवेज बस से टक्कर लगने से साइकिल सवार चौकीदार की मृत्यु से क्षुब्ध ग्रामवासियों द्वारा सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में।*

दिनाँक 15.02.2025 को थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रतेनगला तिराहे पर रोडवेज बस से टक्कर लगने से साइकिल सवार चौकीदार राजपाल पुत्र पौथन सिंह की मृत्यु हो गयी। प्राप्त सूचना पर थाना उसावां पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। राजपाल उपरोक्त मृत्यु से क्षुब्ध होकर ग्रामवासियों व मृतक के परिजनों द्वारा स्टेट हाइवे पर वाहनों को रोककर अवरोध करना शुरु किया। थाना पुलिस द्वारा ग्रामवासियों व परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, नही मानने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए *दिनाँक 16.02.2025 को थाना उसावां पर मु0अ0सं0- 027/25 धारा 285,191(2), 132,126(2) बीएनएस बनाम अमर पाल आदि 09 नफर अभियोग पंजीकृत किया गया।* अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन एक्सप्रेस