10:33 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष के पुत्र को पीटा, यूनियन ने दिया धरना

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष के पुत्र को पीटा, यूनियन ने दिया धरना

स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह से लौट रहा था छात्र

पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ लिखी रिपोर्ट

बिल्सी। बीती शनिवार की शाम नगर के कछला रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह से लौट भारतीय हलधर किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष नरेश चंद्र के पुत्र की कुछ लोगों ने मामूली बात को लेकर हुए कहासुनी के बाद पिटाई कर दी। जिसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए बदायूं रोड स्थित जिला कैंप कार्यालय के सामने धरना शुरु कर दिया। जिसके बाद आज रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष नरेश चन्द्र का पुत्र देवाँश चन्द्रा नगर के कछला रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव देखने के लिए आया था, करीब तीन बजे उनका पुत्र वापस घर आ रहा था। तभी आशु गुप्ता बक्सा वाले की दुकान सामने पहुँचा तो मोहल्ला संख्या तीन निवासी हसन और सुभान एवं दो अज्ञात लडकों ने उनके पुत्र को रोककर गाली गलौज व मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दो को इस्तेमाल किया। मौके पर आए लोगों ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद नरेश चंद्र ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बदायूं रोड स्थित कैंप कायार्लय पर एकत्रित हो गए और रात में भी धरने पर बैठ गए। धरना सुबह तक चलता रहा। बाद में यहां पहुंची पुलिस ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर धरना खत्म किया गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मारपीट के मामले में दो नामदज और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस