नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन था। आज के दिवस का विषय था ‘ कौशल विकास के अन्तर्गत व्यूटी केयर और स्किन प्रॉब्लम ”
स्वयंसेविकाओं ने इस सम्बन्ध में महिलाओं से वार्तालाप किया और उन्हें व्यूटी पार्लर व त्वचा से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में बी-ट्रूब की संस्थापक इतिशाम सिद्दीक़ी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुये कहा कि सजना-सँवरना व अच्छा दिखना सबको अच्छा लगता है। लेकिन ऐसा तभी सम्भव है जब कि हम स्वंय का ध्यान रखें। ऐसा न करने से शरीर में कई विकार या रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जो त्वचा को प्रभावित करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप सूजन, खुजली, जलन, चकत्ते, मुँहासे आदि की समस्याएं हो जातीं हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य के कहा कि आजकल शादी-पार्टियों में महिलाएँ ज़रूरत से ज़्यादा कॉस्मेटिक का प्रयोग करतीं हैं जिसके कारण विशेष रूप में त्वचा में संक्रमण हो जाता है। जिससे जीवाणु, वायरल, फंगल और परजीवी से सम्बन्धित संक्रमण हो जाता है।
प्रो. अर्चना ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज बाजार में अनेक ऐसे सौंदर्य प्रसाधन आने लगे हैं जो कि कैमिकल के प्रयोग से निर्मित होते हैं। जिससे महिलाओं को त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं और त्वचा पर लालिमा, खुजली, घाव, जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो जातीं हैं
कार्यक्रम में सरिता, शिवानी, कांची, गरिमा सिंह, शिवानी,अमन इक़बाल, रिया, कांची, शिवांगी पटेल, अर्शी, प्रियांशी पांडे, बबीता, अंशिका, सहजल आदि स्वयं सेविकाओं का विषेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गण के साथ किया गया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
