5:08 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

विवेक जौहरी ने मिष्ठान वितरित कर मनाया हर्ष

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के अवसर पर प्रमुख आर्य समाजी कार्यकर्ता विवेक जौहरी ने मिष्ठान वितरित कर मनाया हर्ष।

दिल्ली में 27 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के शुभ अवसर पर आर्य समाज बदायूं के कार्यकर्ता विवेक जौहरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया की दिल्ली को राज्य का दर्जा भी भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से मिला था। दिल्ली देश की राजधानी है जिसका चौमुखी विकास होना बहुत जरूरी है जिसके लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य की सरकार भी अति आवश्यक है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से जनता ने जो निर्णय दिया है वह स्वागत योग्य है। इस अवसर पर विवेक, विनय, अभिषेक, भूपेंद्र पाल सिंह, राजकुमार वाल्मीकि, मनोज सक्सेना, धीरज सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस