।*********/ उझानी बदांयू 7 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी एक युवक ने गांव के पिता-पुत्रों पर मंदिर में हो रही भागवत कथा सुनने के दौरान मामा सहित जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच सीओ शक्ति सिंह को सोंपी है। छतुईया निवासी गोरव जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है गांव के माता मंदिर पर चल रही भागवत कथा सुनने वह अपने मामा सर्वेश अल्लापुर भोगी निवासी के साथ 29-1-2025 को गया। वहां गांव के रामबाबू शर्मा व उनके बेटे गोविन्द शर्मा व आनंद शर्मा ने मामूली कहासुनी में दोनों को जातिसूचक गालियां देते हुए लाठियों से पीटा दोनों के गंभीर चोटें आई। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को सोप दी है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
