

****** उझानी बदांयू 7 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी स्व दयाराम की बेटी पूजा पत्नी सुनील ने गांव बरामालदेव निवासी पति सुनील,सास प्रीति, ससुर पन्नालाल व देवर अमित पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूजा का कहना है कि शादी को पांच वर्ष हो गये कुछ दिनों से सभी का व्यवहार बदल गया है रोज-रोज मारपीट करते हैं। 31-1-25 को ससुराल वालों ने मारपीट कर देवर के द्वारा गांव में भिजवा दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
