मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम के द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संचालित विभिन्न पोर्टलो साइबर सम्बन्धी कानून नियम तथा बेस्ट प्रेक्टिस की जानकारी हेतु जनपद के आईटी एक्ट के विवेचकों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नवीन पहल करते हुए फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लैटफार्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किये जाने हेतु युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कालेज/विश्वविद्यालय के छात्रो को उ0प्र0 पुलिस का डिजिटल वारियर्स बनाने के संबंध मे आदेश-निर्देश जारी किये गये है जिनके अनुपालन मे आज दिनाँक 07-02-2025 को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम के द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संचालित विभिन्न पोर्टलों, साइबर सम्बन्धी कानून नियम, भारत से सम्बन्धित कानून को डिजिटल साक्ष्य के कानूनी पहलू, साइबर अपराध, मध्यस्थों से जानकारी मांगना व इलैक्ट्रोनिक्स साक्ष्यों गृह्यता आदि के सम्बन्ध में आनलाइन माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित सभागार कक्ष में जनपद के आईटी एक्ट के विवेचकों को प्रशिक्षण दिया गया । उक्त आनलाइन प्रशिक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव,साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

