6:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली

> वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी।
> शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़ ।
> शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया ।
> परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
> आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक व अन्य व्यवस्थाओ को चैक किया गया।

आज दिनांक-07-02-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी बिल्सी ” उमेश चन्द्र” द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया । परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय,आटाचक्की, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्य आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत महोदय द्वारा आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक, मेस, क्लास रूम, शौचालय आदि का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक इंद्नरजीत सिंह पुलिस लाइन, शाखा प्रभारी/ थाना प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस