5:05 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में सपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, लोगों ने दी आहुतियां

बिल्सी में सपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, लोगों ने दी आहुतियां

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में सिटी हार्टमेन स्कूल के निकट स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में गुप्त नवरात्रि से चल रहे गायत्री महायज्ञ का आज बृहस्पतिवार को आठवें दिन विशेष दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन के साथ संपन्न हो गया। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे महायज्ञ के संचालनकर्ता पंडित राजीव शर्मा ने विशेष दुर्गा सप्तशती पाठ किया। जिसके बाद पूर्ण आहुति दी गई। दोपहर को हलवा, पूरी एवं खीर का भोग लगाकर माता रानी एवं हनुमान जी की आरती की गई। जिसके साथ महायज्ञ का विधिवत विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आयोजन में भाग लिया। शाम को कन्या भोज एवं के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस