पुलिस लाईन बदायूंँ में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूंँ पुलिस।
आज दिनांक 05.02.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूंँ में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण महिला थानाध्यक्ष पूनम सिंह व महिला हेड कांस्टेबल कविता, महिला कांस्टेबल राखी, म0का0 स्वाति द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 14 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 12 फाइलों की काउंसलिंग हुई, 01 फाइल में समझौता तथा 04 फाइल निरस्त करते हुए कुल 05 फाइलों का निस्तारण हुआ। शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया। 01 पारिवारिक समस्या के मामले में एक पक्ष उपस्थित हुआ उसमें अग्रिम तिथि दी गई तथा दूसरे पक्ष को तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
