मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तथा वोटर पंजीकरण के सम्बन्ध में बी0आई0एम0टी0 कॉलेज बदायूँ के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक किया एवं शपथ दिलाई।
आज दिनाँकः- 25/01/2025 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तथा वोटर पंजीकरण के सम्बन्ध में बी0आई0एम0टी0 कालेज के डीन अरविन्द गुप्ता ने छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकलवाकर आस-पास के लोगो को जो कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के है। उन्हे निर्वाचक नामावली में पंजीकरण कराने के लिए जागरूक तथा प्रेरित किया एवं शपथ दिलाई।
इस विषय पर कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक नुक्कड नाटक हुआ जिसमें अरसलान अंसारी, हर्षित, धर्मेश, अता-उल, अदीब, अन्नया, करन, अलसा, आन्या, रश्मि, पलक, दिव्या ने अपने मत का सही प्रयोग करने का सुझाव दिया तथा ’’निर्वाचक क्यो बने’’ विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली, तरू शर्मा, अंशिका पटेल, खुशी गुप्ता, तंजीम, अनुराग, पीयुष गुप्ता, तनिषा सिंह, तथा स्लोगन प्रतियोगिता में उदित, हिमाशंु यादव, आयुष दीक्षित, मानसी माथुर, अन्नया, आयुषी वर्मा, सिद्धान्त सिंह, रवनीत आदि छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया और निर्वाचन तथा वोट के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज निदेशक अक्षज रस्तोगी ने की। उन्होने छात्र-छात्राओं को एक-एक वोट का महत्व समझाया और मतदान से सम्बन्धित जानकरी दी।
इस अवसर पर कॉलेज निदेशक आशीष सिंघल, विकास आहूजा, अक्षज रस्तोगी, कन्ट्रोलर एस0एन0 श्रीवास्तव चीफ-प्राक्टर सौरभ सक्सेना, सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन नीतू सिंह ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

