10:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिनांक- 25/01/ 2025 को मनाया गया। जिसमें राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं की लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागिता प्राचार्य डॉ राजधन की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ भावना सिंह के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर प्राध्यापकगण श्रीमती अर्चना पांडे एवं डॉ ऋषभ भारद्वाज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई, जो डायट परिसर मुख्य द्वार से होते हुए संतोष सिंह तिराहा से होते हुए डाइट ऑडिटोरियम पहुंची । तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदया का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा बैज अलंकरण के साथ किया गया । इसके उपरांत कार्यक्रम में स्वागत नृत्य राजकीय महिला महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ईशिका सैनी ने प्रस्तुत किया साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं- सुमैरा रहमान, मंजरुल फातिमा, हेिबा बी, तैबा, इल्मा, सानिया सिद्दीकी आदि द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत महाविद्यालय परिसर में क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। गोष्ठी का समापन कु० सरिता गौतम द्वारा क्षय रोग उन्मूलन पर शपथ दिलाकर किया गया । इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस