11:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

44 सेवाएं हुईं फेसलेस, आरटीओ आफिस का नहीं लगाना होगा चक्कर

बदायूं 24 जनवरी। संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से नाम, फोटो और हस्ताक्षर, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस समेत 58 में 44 सेवाओं के फेसलेस हो जाने से अब लोगों को आरटीओ आफिस के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। इसमें सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 19 सेवाओं को फेसलेस किया गया है। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को आरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

सेवा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का प्रमाणित होना जरूरी है। एआरटीओ अंबरीष कुमार ने बताया कि घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसमें सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस में नाम, पता और फोटो के दस्तख्त बदलने के अलावा डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शामिल है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस का प्रतिस्थापन, पता बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण और ड्राइविंग टेस्ट शामिल है। वहीं, वाहन पोर्टल में मोटर वाहन का अस्थायी पंजीकरण, पूरी तरह से निर्मित बॉडी वाले मोटर वाहन का पंजीयन, मोबाइल नंबर चढ़ाना, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र, पंजीयन प्रमाणपत्र का एनओसी, किराया खरीद करार की अनुशंसा व समाप्ति सहित अन्य काम शामिल हैं। इसके अलावा परमिट संबंधी सेवाएं जैसे डुप्लीकेट परमिट, विशेष परमिट, नवीनतम परमिट, परमिट का स्थायी समर्पण, अस्थाई परमिट के लिए आवेदन, परमिट का नवीनीकरण, परमिट के ट्रांसफर संबंधी अन्य कार्य बहुत जल्द शुरू किए जा सकेंगे।
——————————————-

विज्ञापन एक्सप्रेस