
बदांयू 24 जनवरी।
अलीगढ़,आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, यहां तक कि बरेली पीलीभीत और नई दिल्ली के यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ेगा। दरअसल महाकुंभ के लिए बरेली परिक्षेत्र से करीब 300 बसें रवाना कर दी गई हैं। इसके साथ ही अभी बसों का जाना जारी है।
महाकुंभ के लिए बदायू डिपो से 115 बसों को जाना है।66 बस ही यात्रियों को उपलब्ध होंगी।इस वजह से दिल्ली , अलीगढ़,आगरा मथुरा, बरेली पीलीभीत मुरादाबाद चंदोसी मार्ग पर बसों की कमी होना तय माना जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
बदांयू डिपो को 22 जनवरी से महाकुंभ मेले में बसे भेजा जाना था। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से बसों को रवाना करना शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में बदांयू डिपो से करीब 200 बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जा रहा था। 115 बसों के चले जाने से 66 बसों पर अन्य मार्गों का भार आ जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है क्योंकि इन मार्गों पर अधिक बसों का संचालन किया जाता है।
—————————————–**
प्रबंधक अजय कुमार सिंह बताते है कि महाकुंभ मेले में बसों के जाने से कुछ मार्गों पर परेशानी खड़ी होगी। प्रदेश वाले मार्गों को अनुबंधित बसों से कवर कर लिया जाएगा। अभी यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से अधिक असर नहीं दिख रहा है।
————————————–*
अच्छा व्यवहार करने की दी ट्रेनिंग
क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टाफ को महाकुंभ मेले के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उनको हर प्रकार की जानकारी प्रदान की जाए।————————- सोम्य सोनी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

