2:54 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

गाली देने का किया विरोध, दंबगों ने की पिटाई

गाली देने का किया विरोध, दंबगों ने की पिटाई

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बढ़नौमी में एक युवक को गाली का विरोध काफी मंहगा पड़ गया। गांव के कुछ दंगबों ने उसकी लाठी-डडों से पिटाई कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। जिसपर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र पुक्खी सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके दरबाजे के बाहर आकर गाली देने लगे। जिसपर उसने गाली देने से मना किया तो उन्होनें उसके साथ लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में चोट आई है। घटना के बाद घायल वीरेंद्र ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसपर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस