ठाकुर रोशन सिंह
(22.01. 1892 – 19.12.1927)
ठाकुर रोशन सिंह (Thakur Roshan Singh) भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे। 9 अगस्त, 1925 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास ‘काकोरी’ स्टेशन के निकट ‘काकोरी काण्ड’ के अंतर्गत सरकारी खजाना लूटा गया था। यद्यपि ठाकुर रोशन सिंह ने ‘काकोरी काण्ड’ में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था, फिर भी उनके आकर्षक व रौबीले व्यक्तित्व को देखकर डकैती के सूत्रधार रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ और राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी के साथ उन्हें भी फ़ाँसी की सज़ा दे दी गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

