7:21 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

न्याय पंचायत गोठा की मासिक संकुल मीटिंग प्राथमिक विद्यालय रोटा में सम्पन्न हुई।

बदायूं से चरन सिंह की रिपोर्ट

वजीरगंज (बदायूं) उत्तर प्रदेश सरकार के महानिदेशक स्कूली शिक्षा के अनुसार प्रत्येक माह संकुल मीटिंग का आयोजन नामित पर्यवेक्षक की उपस्थित में आयोजन किया जाता है।

जिसमें न्याय पंचायत स्तर के अध्यापक प्रतिभाग करते है। जिसमें विद्यालय वार निपुण लक्ष्य प्रोगेस रिपोर्ट रखी जाती है और निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए क्या प्लानिंग है पर चर्चा होती है।

आज वजीरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रोटा में न्याय पंचायत गोठा के शिक्षकों की संकुल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने अपने विद्यालय की प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी और आगामी लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति बनाई गई जिससे शत प्रतिशत बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सके।

इस बैठक में नीतू रानी , कृष्ण गोपाल शर्मा, गजेन्द्र सिंह, राहुल सक्सेना , आकाश पटेल ,दिनेश मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार , ममता , कल्पना मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.