1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन

उझानी बदांयू 19 जनवरी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कार्यकम अधिकारी डॉक्टर महेश पाल सिंह यादव व डॉक्टर शिल्पी पांडे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर व अपने चयनित ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की तथा रैली निकालकर नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बौद्धिक सत्र में डॉक्टर प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि स्वच्छ रहने से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ रहने को स्वच्छता ही बचाव है। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ़ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर दौलत राम, डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा, डॉ.शुचि गुप्ता , डॉ.सुष्मिता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस