1:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट से कर्मचारियों में उत्साह- इंजीनियर रवि कुमार

बदायूँ-कर्मचारियों को वर्तमान में सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा हैं आठवां वेतनमान जनवरी 2026 से लागू होना हैं।केंद्र व राज्य कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर हैं। कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रयाए दी हैं।उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग लागू करने पर आभार जताया और कहा हमारा प्रांतीय के केंद्रीय नेतृत्व इसकी मांग कर रहा था। उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई संघ के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई के साथ-साथ खर्च भी बढ़े हैं चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी भी सामान्य जीवन जी सकेगा।
शिक्षक नेता व अटेवा के जिला प्रभारी राजकुमार शर्मा ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है सरकार के इस निर्णय से लाखों शिक्षकों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा उठाया कदम बहुत ही सराहनीय हैं सरकार के विकसित भारत का सपना साकार होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक पाठक ने वेतन आयोग के गठन पर केंद्र सरकार को बधाई देते हुए कहा कि आशा है सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हित मे फैसला लेगी।अटेवा के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कहा सरकार का आठवां वेतन लागू करना एक सही निर्णय है सरकार को पुरनी पेंशन भी लागू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस