8:51 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

लाठी डंडे तमंचे की बट मारकर घायल किया

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
इकलहरी गांव में मेढ़ के विवाद के चलते 8-10 लोगों ने युवक को लाठी डंडे तमंचे की बट मारकर घायल किया

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के इकलहरी गांव में 18 वर्षीय दुरवेश पुत्र भगवान सिंह आग से हाथ ताप रहा था कि तभी 8 से 10 लोग आए और उस पर हमला बोल दिया और लाठी डंडा तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। दुरवेश ने बताया उन लोगों के हाथ में रायफल और नाजायज अवैध तमंचे थे। फिलहाल घायल दुरवेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं उसका कहना है कि उनका मेढ़ का विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.